बांसवाड़ा| घाटोल थाना क्षेत्र के सेनावासा में रविवार शाम तालाब में नहाने गए जेतोरपाड़ा के 30 वर्षीय बापूलाल पुत्र नारायणलाल अहारी की डूबने से मौत हो गई। बापूलाल नहाते समय गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार रात को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। सिविल डिफेंस की टीम ने तालाब से बापूलाल का शव बाहर निकाला। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत
Leave a comment