![]()
हरियाणा के नारनौल शहर में एक 21 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने थाना शहर में शिकायत देकर पुलिस से बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। मूल रूप से राजस्थान के अलवर के गांव दोसौद निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह फिलहाल कुछ वर्षों से शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी बीती रात को अचानक 11 बजे घर से लापता हो गई। कई जगह किया तलाश उसकी बेटी के लापता हो जाने पर उन्होंने आस पड़ोस, रिश्तेदारियों तथा उसकी सहेलियों से पता किया, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर उनकी लड़की को तलाश करने की गुहार लगाई है। एक संदिग्ध गाड़ी जाती दिखी शिकायतकर्ता के अनुसार घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक काली रंग की एक्सयूवी 500 गाड़ी उसी समय इलाके से गुजरती हुई दिखाई दी। परिजनों को आशंका है कि उक्त वाहन में सवार व्यक्ति उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। घटना के समय उसने हरे रंग का सूट पहन रखा था। मामला दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महाबीर चौक पुलिस चौकी द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के साथ अपहरण की आशंका के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
नारनौल में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:परिजनों को अपहरण की आशंका, एक XUV-500 गाड़ी के ड्राइवर पर जताया शक, राजस्थान की रहने वाली
Leave a comment