रामपुर में महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर:पति ने अस्पताल में कराया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Actionpunjab
2 Min Read




रामपुर के अजीतपुर क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसके पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजीतपुर निवासी महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। तेजाब पीने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके पति ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी (ईएमओ) ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र को सूचित किया। अब सिविल लाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अस्पताल में भर्ती महिला ने तेजाब पीने की वजह के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। वहीं, महिला के पति भी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है। जिला अस्पताल के ईएमओ का कहना है कि महिला को टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पीने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *