कैथल सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बाइक को कार ने मारी टक्कर, साथी घायल; ड्राइवर मौके से फरार

Actionpunjab
2 Min Read




कैथल शहर के कस्बा ढांड में बाइक पर सवार होकर जा रहे दो व्यक्तियों को एक अज्ञात कार के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। दोनों ढांड से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने पिहोवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पिहोवा रोड पर पहुंचे, तो कार के ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने जैसे ही हादसा होते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जांच के बाद एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइक पर पिहोवा जा रहे थे ढांड के कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को शाम के समय वह अपने साथी राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर पिहोवा की ओर जा रहा था। जैसे ही वे पिहोवा रोड पर पहुंचे, तो एक कार का ड्राइवर उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। राहगीरों ने उनको उठाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया व दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां राकेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ढांड थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *