![]()
अमृतसर के बटाला रोड पर हाल ही में हुई एक घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कुछ युवकों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा और संवेदनहीनता पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हमलावर लगातार करते रहे वार वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ युवक, एक अन्य युवक को घेरकर लगातार मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर उस पर लगातार वार करते रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस जांच शुरू, आरोपियों की तलाश जारी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और इलाके में शांति बनाए रखें।
अमृतसर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल:खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लोग देखते रहे, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Leave a comment