![]()
जोधपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जुआघर का कमिश्नरेट के जिला वेस्ट की डीएसटी टीम ने भंडाफोड़ किया है। डीएसटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से 10 लोगों को पकड़ा है, वहीं करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी भी बरामद की गई। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि एम्स अस्पताल के सामने गुब्बा खाईवाला के एक ठिकाने पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद डीएसटी टीम ने एम्स अस्पताल के गेट नंबर 3 के सामने वाली गली में एक मकान पर छापा मारा। यहां 10 लोग खाई वाली करते मिले ,जिस पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख10 हजार 650 रुपए बरामद किए। रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जुआ डीएसटी टीम जब वहां छापा मारने पहुंची तो देखा मकान के बाहर वेज एंड नॉन वेज रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा हुआ था और गेट पर एक व्यक्ति बैठा था। गेट पर बैठे व्यक्ति ने टीम को देखकर अंदर से गेट बंद करने की कोशिश की। लेकिन तभी डीएसटी टीम ने गेट खोलकर अंदर घुसी और आरोपियों को पकड़ा। गौरतलब है कि डीसीपी वेस्ट डीसीपी कमल शेखावत ने पद संभालने के बाद जुए के अड्डों, अवैध हुक्का बार और अवैध स्पा सेंटर को रोकने के लिए कार्रवाई करने की बात कही थी।
रेस्टोरेंट की आड़ में जुआघर, DST टीम का छापा:खाई वाली करते 10 लोगों को पकड़ा, 2 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बरामद
Leave a comment