![]()
रेवाड़ी में खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार शाम बावल क्षेत्र में पेट्रोमैक्स (छोटे गैस) सिलेंडरों के गोदाम को भंडाफोड़ किया। टीम ने गुप्त सूचना पर गांव रसियावास फाटक के पास छापेमारी की। जहां एक गोदाम में हजारों की संख्या में सिलेंडर मिले। समाचार लिखे जाने तक सिलेंडरों की गिनती जारी थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले विभाग ने सोमवार को धारूहेड़ा क्षेत्र में 21 सिलेंडर जब्त किए थे। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम की छापेमारी से सिलेंडरों और घरेलू गैस का अवैध कारोबारा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्पेशल टीम ने की कार्रवाई खाद्य आपूर्ति विभाग ने एएफएसओ सत्यप्रकाश की अगुवाई में टीम का गठन किया था। जिसमें सप्लाई इंचार्ज रविंद्र कुमार व सब इंस्पेक्टर जयबीर सिंह को शामिल किया गया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रसियावास फाटक के पास दबिश दी। जांच में एक गोदाम में हजारों की संख्या में छोटे सिलेंडर मिले। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में इनकी संख्या 2500 होने की आशंका जताई जा रही है। असुरक्षित माने जाते है सिलेंडर छोटे गैस (पेट्रोमैक्स) सिलेंडर बेचना गैरकानूनी माना जाता है। सिंगल लेयर होने के कारण इन्हें प्रयोग करने के लिए खतरनाक माना जाता है। गैस का अधिक दबाव बनने से अक्सर इनके फटने की आशंका बनी रहती है। ऐसे सिलेंडरों को बेचने के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं दी जाती। खतरनाक है ऐसे सिलेंडरों का इस्तेमाल सप्लाई इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह के सिलेंडर बेचना पूरी तरह गैर कानूनी है। यह सिलेंडर सिंगल लेयर के बने हुए हैं। गैस का दबाव बढ़ते ही इनके फटने से हादसा होने की पूरी आशंका बनी रहती है। ऐसे सिलेंडरों को बेचने के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं दी जाती। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति सप्लाई इंजार्च रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी सिलेंडरों की गिनती चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। विभाग ने सूचना के आधार पर कैलाश एंड सन्स के नाम से चल रहे गोदाम पर छापेमारी की थी। उन्होंने कहा कि गोदाम से बरामद सिलेंडर बेचना पूरी तरह से गैरकानूनी है।
रेवाड़ी में मिला पेट्रोमैक्स सिलेंडरों का गोदाम, हड़कंप:खाद्य आपूर्ति विभाग ने बावल क्षेत्र में हजारों की संख्या में किए जब्त
Leave a comment