एलपीजी नहीं मिलने से कई औद्योगिक इकाइयां बंद होने की कगार पर

Actionpunjab
4 Min Read




जयपुर | प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर रोकने चलते कई आैद्योगिक इकाइयों में काम ठप हो गया है। होटल-रेस्टोंरेंट में जैसे-तैसे चलाए जा रहे हैं। वहीं, एलपीजी नहीं मिलने से नाराज उद्योग संगठनों ने बुधवार को ‘मुख्यमंत्री का उद्यमियों के साथ संवाद समारोह’ के बहिष्कार का फैसला किया है। बता दें, राजस्थान दिवस के मद्देनजर उद्योग विभाग ने आरआईसी में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रमुख उद्योग एवं व्यापार संगठनों को आमंत्रित किया है। सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार करने वालों में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, गारमेंट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (गीयर), राजस्थान हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स जॉइंट फोरम, एसोसिएशन ऑफ गारमेंट एक्सपोर्टर्स ऑफ सीतापुरा, ज्वैलर्स एसोसिएशन के अलावा वीकेआईए, बगरू, सीतापुरा, रामचंद्रपुरा, झोटवाड़ा, बाईस गोदाम, सुदर्शनपुरा, कानोता, कालाडेरा, दूदू के उद्योग संघ शामिल हैं। उद्यमी इतने नाराज है कि मंगलवार को जयपुर कलक्टर द्वारा बुलाई गई बैठक का भी बहिष्कार कर दिया, क्योंकि बैठक के एजेंडा में गैस के वैकल्पिक साधन तलाशने पर चर्चा की बात की गई थी। यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्रीज (यूकोरी) के अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले छह माह से उद्यमी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा करना चाह रहे, लेकिन सरकार ने रुचि नहीं दिखाई। इसबीच, ईरान-इजरायल युद्ध से उपजे एलपीजी संकट से राजस्थान के कई उद्योग बंद होने के कगार पर है, लेकिन सरकार ने उद्योगों को गैर प्राथमिकता वाला क्षेत्र मानकर सुनवाई से भी इनकार कर दिया। जबकि, एलपीजी नहीं मिलने से कई उद्योगों काम ठप हो गया और श्रमिकों को घर भेजा जा रहा है। बगरू इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के महासचिव नवनीत झालानी ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम एकतरफा होते हैं। सरकार अपनी बात कहती है। उद्यमियों को बात रखने का अवसर नहीं दिया जाता। उद्यमियों का इस्तेमाल कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने के लिए होता है। उद्यमियों व व्यापारियों ने कलक्टर तथा जिला रसद अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बहाल करने की मांग भी की है। कचौरी समेत नमकीन कारोबार घटा चांदपोल में कचौरी समेत नमकीन का कारोबार करने वाले कमल किशोर अग्रवाल का कहना है कि कमर्शियल एलपीजी से उनका धंधा और मुनाफा दोनों आधा रह गए। डोमेस्टिक उपयोग के सिलेंडर ब्लैक में 2,500 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं। आम उपभोक्ताओं को भी आनॅलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है। 10-12 दिन सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही। संकट में फंसे होटल-रेस्टोरेंट एलएमबी होटल्स के एमडी अजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद होटल, रेस्टारेंट को अभी तक एलपीजी आपूर्ति शुरू नहीं की गई। गैस एजेंसियां बुकिंग तो कर रही, लेकिन सप्लाई नहीं दे रही। जिला कलेक्टर ने भी अब तक कोई समाधान नहीं निकला, जबकि गणगौर का त्योहार नजदीक आ गया है। इससे मिठाई व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की मांग उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर यूकोरी अध्‍यक्ष निलेश अग्रवाल ने उप मुख्‍यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन दिया है। इस अवसर पर झोटवाड़ा एसोसिएशन अध्‍यक्ष आनंद गुप्‍ता, फोर्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष अरुण अग्रवाल, वीकेआई के पूर्व अध्‍यक्ष जगदीश सोमानी मौजूद रहे। इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि युद्ध के कारण एलपीजी की कमी वैश्विक आपदा बन गई है। सरकार यथासंभव प्रबंधन का प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *