Israel vs Iran War Live Updates Day 19 trump china visit Netanyahu

Actionpunjab
18 Min Read


तेल अवीव/तेहरान8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इजराइल ने कल ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की हत्या की। - Dainik Bhaskar

इजराइल ने कल ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की हत्या की।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 19वां दिन है। इजराइल ने कहा है कि वो ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर खत्म कर देगा। सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने मंगलवार को कहा कि भले ही उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इजराइल उन्हें खत्म करेगा।

इससे पहले इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया, जिसमें ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और उनके बेटे की मौत हो गई। इस हमले की पुष्टि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी की है।

इसके जवाब में ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव समेत 100 से ज्यादा जगहों पर मिसाइल अटैक किया। ईरान का कहना है कि यह हमला लारिजानी, उनके बेटे और बसीज फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की मौत का बदला है।

इसी बीच अमेरिका ने भी बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की कोशिश में समुद्र किनारे बने ईरानी मिसाइल ठिकानों पर करीब 2200 किलो वजनी खतरनाक बम गिराया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी तबाह कर देता है।

ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की तस्वीर। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई थी कि जब ईरान पर हमला हुआ, तब मुस्लिम देशों से उसे उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला।

ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की तस्वीर। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई थी कि जब ईरान पर हमला हुआ, तब मुस्लिम देशों से उसे उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला।

ईरान की कमान कौन संभालेगा? ये 5 नाम सबसे आगे

जंग में पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी समेत ईरान के कई बड़े नेता मारे गए हैं। ऐसे में ईरान की कमान संभालने के लिए 5 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

1. मुजतबा खामेनेई- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के बेटे हैं, उन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 8-9 मार्च 2026 को एक्सपर्ट्स की एक बैठक में उन्हें नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में वे सार्वजनिक तौर पर कम दिखाई दिए हैं, लेकिन माना जाता है कि आर्थिक और रणनीतिक मामलों में उनकी अच्छी पकड़ है।

2. मसूद पजश्कियान- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान भी इस वक्त खास रोल में हैं। युद्ध और संकट के समय देश का प्रशासन संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। ऐसे में उन्हें अस्थायी रूप से टॉप लीडर जैसा माना जा रहा है।

3. अहमद वाहिदी- रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) से जुड़े सीनियर नेता हैं, लारिजानी के बाद एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। सेना और सुरक्षा मामलों में उनका अनुभव उन्हें प्रमुख उम्मीदवार बनाता है।

4. मोहम्मद बाघेर गालिबाफ- ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वे पहले IRGC कमांडर रह चुके हैं और सरकार के बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहती है।

5. इस्माइल कानी- कुद्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी भी इस समय अहम माने जा रहे हैं। वे विदेशों में ईरान के सैन्य ऑपरेशन्स और रणनीति को संभालते हैं, इसलिए युद्ध के समय उनकी भूमिका और भी बढ़ जाती है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ईरान ने मंगलवार रात इजराइल पर 100 से ज्यादा मिसाइल दागीं।

ईरान ने मंगलवार रात इजराइल पर 100 से ज्यादा मिसाइल दागीं।

UAE पर मंगलवार रात ईरान के हमले का फुटेज।

UAE पर मंगलवार रात ईरान के हमले का फुटेज।

इजराइली डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार रात ईरान की एक मिसाइल को मार गिराया है।

इजराइली डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार रात ईरान की एक मिसाइल को मार गिराया है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग में अकेले पड़े ट्रम्प, NATO देश बोले- हमारी लड़ाई नहीं

ईरान में खामेनेई समेत 40 से भी ज्यादा अधिकारियों के मारे जाने के बाद अमेरिका को यह जंग बड़ी कामयाबी नजर आ रही थी। लेकिन 17 दिन बाद हालात बदल चुके हैं। युद्ध का कोई साफ अंत नजर नहीं आ रहा है।

ईरान ने जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं।

हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर नाटो देश इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल में 100 से ज्यादा जगहों पर ईरान का हमला

इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर हमले के बाद कई जगह आग लग गई।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर हमले के बाद कई जगह आग लग गई।

इजराइली सैनिक रमत गान में ईरानी हमले से क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट का मुआयना करते हुए।

इजराइली सैनिक रमत गान में ईरानी हमले से क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट का मुआयना करते हुए।

इजराइल की इमरजेंसी सर्विसेज के मुताबिक हमले में 70 साल के एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

इजराइल की इमरजेंसी सर्विसेज के मुताबिक हमले में 70 साल के एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

तेल अवीव में मंगलवार रात ईरानी हमले के बाद एक ट्रेन स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया।

तेल अवीव में मंगलवार रात ईरानी हमले के बाद एक ट्रेन स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रेन स्टेशन पर इजराइली सेना और बचावकर्मी हालात का जायजा लेते हुए।

ट्रेन स्टेशन पर इजराइली सेना और बचावकर्मी हालात का जायजा लेते हुए।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान युद्ध के खिलाफ में अमेरिका के बड़े अधिकारी का इस्तीफा

अमेरिका के बड़े एंटी टेररिज्म अधिकारी जो केंट ने ईरान जंग के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से अमेरिका के अंदर इस युद्ध को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

जो केंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना इस्तीफा शेयर किया, जो उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भेजा था।

अपने लेटर में जो केंट ने साफ लिखा कि वे इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। ईरान से अमेरिका को कोई सीधा या तुरंत खतरा नहीं था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह युद्ध इजराइल और उसके अमेरिकी समर्थकों के दबाव में शुरू किया गया।

जो केंट का इस्तीफा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वे अमेरिका के टॉप सुरक्षा अधिकारियों में शामिल थे।

अमेरिका के एंटी टेररिज्म अधिकारी जो केंट।

अमेरिका के एंटी टेररिज्म अधिकारी जो केंट।

03:31 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान की बसीज फोर्स पर हमले का वीडियो जारी किया

इजराइली सेना (IDF) ने ईरान में बसीज पैरामिलिट्री के ठिकानों पर हमला किया है। IDF ने इसका एक वीडियो भी रिलीज किया है। बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की कल इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

बासीज फोर्स ईरान की एक ऐसी वॉलंटियर फोर्स है, जो जरूरत पड़ने पर पुलिस और सेना की तरह काम करती है और सरकार का साथ देती है।

03:18 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना बोली- मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर खत्म कर देंगे

इजराइली सेना ने कहा है कि वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर उन्हें खत्म कर देगी।

सेना के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने पत्रकारों से कहा कि मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक तौर पर कम दिखाई देते हैं और उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि हम उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन एक बात तय है कि हम उन्हें ढूंढेंगे, उनका पता लगाएंगे और उन्हें खत्म कर देंगे।

02:59 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हमले, कई लोगों की मौत

इजराइल ने लेबनान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में अपने हमले तेज कर दिए हैं। ताजा हमलों में सैदा जिले के अल अकीब्या शहर को निशाना बनाया गया। इसके कुछ ही देर पहले पास के कनारित शहर पर भी हमला किया गया था।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राजधानी बेरूत में हुए हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में हुए हमलों में 11 लोगों की जान गई और 9 लोग घायल हुए हैं।

लेबनान में इजराइली हमले का फुटेज।

लेबनान में इजराइली हमले का फुटेज।

02:44 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट बोले- लारिजानी की मौत के बाद ट्रम्प के लिए जंग बंद करना मुश्किल

पॉलिटिकल एक्सपर्ट ट्रिटा पारसी ने कहा है कि अली लारिजानी की हत्या से ट्रम्प के लिए इस जंग को खत्म करने का रास्ता मुश्किल हो सकता है। पारसी के मुताबिक, लारिजानी ईरान में बहुत अहम भूमिका निभाते थे। वे सीधे फैसले नहीं लेते थे, लेकिन सभी नेताओं के बीच सहमति बनवाने का काम करते थे।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पहले से तैयार था और उसने अपने अहम पदों के लिए नए लोगों को तैयार कर रखा है, क्योंकि उसे डर था कि इजराइल ऐसे हमले कर सकता है।

02:24 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- NATO देश ईरान जंग में साथ नहीं देना चाहते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि NATO के ज्यादातर सहयोगी देश ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका वर्षों से इन देशों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता रहा है, लेकिन जरूरत के समय वे साथ नहीं आते। उन्होंने NATO को ‘वन-वे स्ट्रीट’ बताया।

ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इस रवैये पर हैरानी नहीं है और अमेरिका को अब सहयोगी देशों की मदद की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है और अब वह किसी के समर्थन के बिना भी स्थिति संभाल सकता है।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की मदद की भी अमेरिका को जरूरत नहीं है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ट्रम्प का यह बयान सहयोगी देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों में बढ़ती दूरी की ओर इशारा करता है।

02:14 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक के किरकुक में सैन्य ठिकाने पर हमला

इराक के शहर किरकुक में एक सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद आग लग गई। यह हमला इमाम अली बेस पर हुआ। इस ठिकाने पर पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के सैनिक रहते हैं। यह इराक की एक डिफेंस फोर्स है, जिसमें कई ऐसे ग्रुप शामिल हैं जो ईरान के करीब माने जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब से ईरान से जुड़ा युद्ध शुरू हुआ है, तब से अमेरिका और ईरान समर्थित समूहों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं।

02:07 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट से दुश्मनों को नहीं जाने देंगे

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि उनका देश होर्मुज स्ट्रेट से अपने दुश्मन देशों के जहाजों को नहीं जाने देंगे।

उन्होंने कहा कि यह रास्ता ईरान के पास है, इसलिए वे अपने दुश्मनों को इसका इस्तेमाल नहीं करने देंगे। अभी वहां आसपास युद्ध जैसी स्थिति भी है, इसलिए कई जहाज खुद भी इस रास्ते से जाने से डर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब युद्ध खत्म हो जाएगा, तब इस रास्ते के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। ईरान चाहता है कि आगे चलकर जहाज सुरक्षित तरीके से जाएं और साथ ही ईरान और आसपास के देशों का फायदा भी ध्यान में रखा जाए।

02:00 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान पर 5000 पाउंड के बम गिराए

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने ईरान पर 5,000 पाउंड (करीब 2267 किलोग्राम) के बम गिराए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ये हमले होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के तटीय इलाकों में मौजूद मजबूत मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए।

सेना का कहना है कि इन ठिकानों पर मौजूद ईरान की एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बन सकती थीं, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई।

01:50 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर बात की

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही की आजादी और सुरक्षा तय करना बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और UAE क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

इससे पहले मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से भी बात की थी और कहा था कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और एनर्जी की सप्लाई तय करना है।

01:43 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा

भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है।

इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG थी, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा।

नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा।

01:32 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल के कफर कासेम शहर में 4 मिसाइलें गिरीं

इजराइली मीडिया के अनुसार ईरान के ताजा मिसाइल हमले के बाद मध्य इजराइल के कफर कासेम शहर में कम से कम चार जगहों पर मिसाइल गिरीं।

चैनल 12 की रिपोर्ट में कहा गया कि इन हमलों से काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। एक जगह पर दो लोगों को घबराहट और सदमे की स्थिति में इलाज दिया गया।

इससे पहले खबर आई थी कि पास के रमत गन इलाके में छर्रे लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

01:31 AM18 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के बीच ट्रम्प ने चीन दौरा टाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अपना प्रस्तावित चीन दौरा टाल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि इस महीने होने वाली उनकी बीजिंग यात्रा को अब करीब 5-6 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। ट्रम्प 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बीजिंग का दौरा करने वाले थे।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम बैठक को रीसेट कर रहे हैं और यह लगभग पांच हफ्तों में होगी। चीन इसके लिए तैयार है।” ट्रम्प ने यह भी कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद है कि यह मुलाकात जल्द होगी।

गौरतलब है कि ट्रम्प पिछले कुछ दिनों से संकेत दे रहे थे कि वह अपना चीन दौरा टाल सकते हैं। उन्होंने चीन से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में मदद करने की अपील भी की है, लेकिन इस पर अभी तक चीन की ओर से कोई स्पष्ट सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *