कौशांबी पुलिस ने बाइक चोर गैंग को पकड़ा:चोरी की बाइक बरामद, आरोपी के साथ दो नाबालिग भी गिरफ्तार

Actionpunjab
1 Min Read




कौशांबी की महेवाघाट थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। यह मामला 13 मार्च को सामने आया, जब फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के ऐलाई गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र गंगाचरन ने महेवाघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक कौशांबी के डकशरीरा निवासी अपने भतीजे को दी थी, जिसे 6 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने चुरा लिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर महेवाघाट थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की, जिसके बाद डकशरीरा, महेवाघाट निवासी सूबेदार उर्फ अतुल पुत्र बाबूलाल का नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सूबेदार उर्फ अतुल ने बताया कि इस चोरी में दो अन्य नाबालिगों ने भी उसका साथ दिया था। इसके बाद पुलिस ने देर रात उन दोनों नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *