![]()
सिरसा में एक राजमिस्त्री पर गांव के ही कुछ युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। राजमिस्त्री को काफी चोटें आई है और एक हाथ की उंगुलियां भी टूट गई। आरोप है कि घर जाते समय रास्ता रोक लिया और युवक सीधा हाथापाई पर उतर आए। इस मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में माधोसिधाना गांव निवासी मुन्शी ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। सोमवार रात करीब सवा 8 बजे वह काम करके घर की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के जगदीश ने उसका रास्ता रोक लिया और अनवर व गुलाम नवी भी साथ थे, जिनके हाथ में डंडे थे। एक ने पकड़ लिया और बाकी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने बचाव की कोशिश की तो हाथों की उंगलियों पर भी चोटें लगी। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और उसके बेटे शारूखान को आता देख वे भाग गए। जाते समय उसे जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उसे गांव के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल सिरसा के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ दिन पहले बेटे के साथ किया था झगड़ा घायल मुंशी ने बताया कि इसकी रंजिश ये हैं कि कुछ दिन पहले उसके बेटे के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया था और उसके बेटे को छुड़वाया था। इसी बात को लेकर वे दोबारा आ गए और कहने लगे कि अब क्या कर लिया। सीधा हाथापाई पर उतर आए और हमला कर दिया। इस वक्त खेत में सरसों की फसल पकी है और उसकी कटाई करनी थी। वो भी काम प्रभावित होगा। पुलिस को शिकायत दी है, पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
सिरसा में राजमिस्त्री को गांव के ही युवकों ने पीटा:बेटे के साथ हुए झगड़े की रंजिश, सीधा हाथापाई पर उतरे, उंगुलियां टूटी
Leave a comment