![]()
फाजिल्का जिले के गांव बहक खास स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक ग्रंथी पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला किया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी स्वर्ण सिंह अरदास कर रहे थे, तभी एक युवक हाथ में तवा लेकर पहुंचा। उसने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पीछे से ग्रंथी के सिर पर तवे से वार किया। पगड़ी होने से हुआ ग्रंथी का बचाव
ग्रंथी ने सिर पर दस्तार (पगड़ी) बांधी हुई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया। हमले के तुरंत बाद, ग्रंथी और उनके साथियों ने मौके पर ही हमलावर युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लाधुका पुलिस चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बेअदबी का मामला नहीं आया सामने आरोपी की पहचान गांव बहक खास निवासी सुनील सिंह पुत्र चिमन सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह हमला ग्रंथी पर किया गया था और इसमें बेअदबी (अपमान) का कोई मामला सामने नहीं आया है।
फाजिल्का में ग्रंथी पर संगत के सामने तवे से हमला:गुरुद्वारे में युवक ने किया वार, वारदात CCTV में कैद होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment