महोबा में स्कूल वैन से कुचलकर मासूम की मौत:ड्राइवर बच्चे को अस्पताल छोड़ फरार, तलाश जारी

Actionpunjab
2 Min Read




महोबा में घर के बाहर खेल रहे मासूम को स्कूल वैन ने कुचल दिया। जिससे मासूम की मौत हो गई। एक निजी स्कूल वैन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत के बाद चालक घायल बच्चे को अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रतौली गांव का है।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र समर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान साईं इंटर कॉलेज की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद वैन चालक बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन हालत नाजुक देखकर उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद समर को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता मनीषा और राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अब उनका पांच वर्षीय बेटा सौरभ ही बचा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *