![]()
कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल अकबरपुर गांव में एक युवक को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना का 12 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब जानिए पूरा मामला… जंगल अकबरपुर निवासी एम.डी. राज ने बुधवार को पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि यह घटना 16 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे हुई थी। राज अपने घर से दुकान जा रहे थे, तभी घर से लगभग 150 मीटर दूर गांव के ही विशाल गौतम, आकाश पासवान, इंद्रासन भारती और एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए। राज का आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। एक आरोपी को पकड़ा गया, दूसरा फरार पीड़ित के अनुसार, उन्होंने तुरंत एक परिचित को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि, अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। आरोप है कि पकड़े गए युवक के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई, जिसका वीडियो बनाया गया। यही 12 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुरानी रंजिश में हुआ विवाद तहरीर में एम.डी. राज ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी से उनकी पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि पहले भी आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
युवक को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी, VIDEO:कुशीनगर में पुरानी रंजिश चलते हुआ विवाद, पुलिस ने पिस्टल बरामद किया
Leave a comment