![]()
हांसी जिले में ज्वाइंट कमिश्नर संगीता कालिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर एक विस्तृत बैठक की। बता दे कि यह बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय हांसी में अमित यशवर्धन की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष रणनीति अपनाने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
वाहनों की नियमित जांच पर जोर इसके अतिरिक्त, नाकाबंदी को मजबूत करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने, अपराध संभावित इलाकों में गश्त बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से सतर्क रहने के निर्देश भी मिले। नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की वहीं नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने, युवाओं को जागरूक करने, स्कूल-कॉलेज स्तर पर अभियान चलाने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया। कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जांच को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर न्याय सुनिश्चित करें। बैठक में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हांसी में अपराध नियंत्रण पर ज्वाइंट कमिश्नर की बैठक:संगीता कालिया ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश, तस्करों पर कार्रवाई के आदेश
Leave a comment