![]()
सिरोही में शिवगंज कस्बे के गणेश नगर में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ-साथ परिजनों की भी तलाश कर रही है। घटना की सूचना पर सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह और डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। FSL टीम पहुंची मौके पर
जानकारी के अनुसार शिवगंज शहर के गणेश नगर में गुरुवार सुबह एक शव मिला। युवक की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई थी। शिवगंज पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अधिकारी बाबूलाल राणा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को ‘नो एंट्री’ रिबन लगाकर सील कर दिया। जिला मुख्यालय से FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की। एसपी, डीएसपी ने लिया जायजा
एसपी पुष्पेंद्र सिंह और डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और थाना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस शव की पहचान के साथ-साथ परिजनों की भी तलाश कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की रंजिश या अन्य कारणों का पता चल सके।
सिरोही में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या:नहीं हो पाई पहचान, आरोपी फरार-तलाश जारी
Leave a comment