![]()
रेवाड़ी के सेक्टर-4 में गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो सामने आया है। हमला बुधवार शाम को हुई बरसात के दौरान किया। जिसमें एक गाय पीछा कर व्यक्ति पर हमला कर रही है और व्यक्ति गाय से बचने के इधर-उधर दौड़ रहा है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। 5:42 पर किया हमला बरसात के दौरान सेक्टर-4 शॉपिंग कॉप्लेक्स के आसपास एक गाय इधर-उधर दौड़ती दिख रही है। इसी दौरान अचानक सड़क से गुजरते हुए गाय एक व्यक्ति पर हमला कर देती है। गाय के हमले को देखते हुए आसपास के लोग बचाव के लिए आते हैं। किसी प्रकार व्यक्ति का गाय के हमले से बचाते है। वायरल वीडियो में घटना 5:42 की दिख रही है। व्यक्ति पर गाय के हमले का यह वीडियो एक मिनट 49 सैकेंड का है। लगातार बढ़ रहे हमले पिछले सप्ताह ही गाय ने सेक्टर-4 में कम्युनिटी सेक्टर के पास गाय ने दो लोगों ने हमला कर दिया था। इससे पहले भगवानपुर में गाय ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसी साल गाय के हमले से शहर में एक बुजुर्ग महिला की मौत और एक कार क्षतिग्रसत हो चुकी है। जिसकी शिकायत परिनजों ने सचिवालय पहुंचकर डीसी से की थी। कागजों में अटका टेंडर नगर परिषद ने शहर में कैटल कैप्चर के लिए नया टेंडर देने की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब एक माह से टेंडर की प्रक्रिया फाइलों में अटकी है। जिससे शहर में कैटल कैप्चर अभियान भी शुरू नहीं हो पा रहा है। बाजार से सड़कों और गलियों तक हर जगह सुबह से शाम तक पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। फाइनल हो चुका है प्रक्रिया नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता (XEN) अंकित वशिष्ठ ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पैसे जमा करवा लिए गए हैं। आज-कल में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते टेंडर देने में देरी हो रही थी।
रेवाड़ी में बारिश में युवक पर गाय का हमला, Video:शहर के सेक्टर-4 घटना, दौड़ा-दौड़ाकर मारा, लोगों में दशहत
Leave a comment