![]()
लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित डायरी कॉम्प्लेक्स के पास देर रात एक बड़ा हादसा देखने को मिला।जहाँ सम्राट कूलर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। क्या हुआ था जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बैजनाथ मौजूद था। जैसे ही उसने धुआं और आग की लपटें देखीं तुरंत फैक्ट्री मालिक वरुण गुप्ता को सूचित किया। मालिक की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं। 30 गाड़ियों ने बुझाई आग आग इतनी भयानक थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। फैक्ट्री लगभग 1000 गज में फैली हुई थी जिसके कारण आग तेजी से अंदरूनी हिस्सों में फैल गई। स्थिति को देखते हुए विभाग ने 4 अलग-अलग स्टेशनों से गाड़ियाँ मंगवाईं।आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। गाड़ियाँ लगातार पानी खत्म होने पर बार-बार रिफिल होकर मौके पर पहुँचती रहीं ताकि कोई रुकावट न आए। लाखों का सामान जलकर राख इस फैक्ट्री में एयर कूलर (डोमेस्टिक), वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन्स का बड़े स्तर पर निर्माण होता था। आग के कारण भारी मात्रा में तैयार माल,कच्चा माल और मशीनरी जलकर राख हो गई है। अधिकारी का बयान: मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर ने बताया कि 11:10 पर सूचना मिलते ही गाड़ियाँ भेज दी गई थीं लेकिन प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग काफी फैल चुकी थी। 4 स्टेशनों की मदद से सुबह करीब 3 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
लुधियाना के हंबड़ा रोड पर कूलर फैक्ट्री में भीषण आग:4 स्टेशनों की 30 गाड़ियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Leave a comment