![]()
राज्य सरकार ने प्रशाासनिक फेरबदल करते हुए 25 IAS और 9 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। आलोक गुप्ता यूडीएच के ACS होंगे। आलोक गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष से यूडीएच प्रमुख सचिव और हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा का तबादला रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष अजमेर के पद पर किया गया है। सीएम के एसीएस अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का चार्ज ले लिया गया है। अपर्णा अरोड़ा खान विभाग की एसीएस, श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास से हटाया अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग से खान और पेट्रोलियम विभाग के एसीएस के पद पर तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग की ACS श्रेया गुहा का तबादला एचएसीएम रीपा महानिदेशक और एमडी आरएफसी के पद पर किया है। प्रवीण गुप्ता को पीडब्ल्यूडी के साथ युवा और खेल विभाग का जिम्मा
एसीएस प्रवीण गुप्ता को पीडब्लयूडी के साथ युवा और खेल विभाग का जिम्मा दिया है। प्रवीण गुप्ता से पर्यटन, पुरातत्व विभाग और आमेर विकास प्राधिकरण का चार्ज वापस ले लिया है।
25 आईएएस, 9 आईपीएस अफसरों के तबादले:आलोक गुप्ता यूडीएच के एसीएस, अजिताभ शर्मा बने रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष
Leave a comment