शादी के अगले दिन होनी थी वेदपाल की हत्या:अलीगढ़ पहुंचे भाई ने ऑडियो सार्वजनिक किया, SSP को सौंपेंगे

Actionpunjab
4 Min Read




​अलीगढ़ क्वार्सी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में हुए वेदपाल हत्याकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। हत्या के चौथे दिन छोटे भाई व एएमयू के छात्र नेता सोनपाल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की है। सोनपाल का दावा है कि वेदपाल की हत्या की साजिश बहुत पहले रची जा चुकी थी और मथुरा पुलिस की लापरवाही की वजह से आज उसका भाई जिंदा नहीं है। युवती से कॉल कराया किया अपहरण ​सोनपाल ने जो ऑडियो सार्वजनिक किया है, वह 1 फरवरी का बताया जा रहा है। इसमें वेदपाल अपने पिता के एक मित्र से बात कर रहा है। इसमें वेदपाल बता रहा है कि 30 जनवरी को वह मथुरा के एक होटल में था। युवती का फोन आने पर वह बाहर चाय पीने निकला। इसी दौरान युवती के भाइयों ने दो गाड़ियों में उसका अपहरण कर लिया। ​नलकूप पर बनाया बंधक अपहरण करने के बाद उसे मथुरा के राया क्षेत्र के एक नलकूप पर ले गए। यहां उसे बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने योजना बनाई थी कि वेदपाल से सुसाइड नोट पर साइन कराकर उसे गोली मार दी जाए। ऑडियो में युवती के पिता कह रहे हैं कि इसे अभी बंधक बनाकर रखो, 3 फरवरी को बेटी की शादी हो जाने दो, 4 फरवरी को इसे मार देंगे। मथुरा पुलिस ने बता दिया मानसिक बीमार ​सोनपाल का कहना है कि 1 फरवरी को वेदपाल किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग गया। इसके बाद परिवार ने मथुरा पुलिस से मदद मांगी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय उलटा वेदपाल को ही ‘मानसिक रूप से कमजोर’ बता दिया और पिता से इस आशय के कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। उनका कहना है कि अगर मथुरा पुलिस उस समय सही न्याय करती तो आज मेरा भाई जिंदा होता। प्रेम प्रसंग और रंजिश की कहानी ​पुलिस की जांच में सामने आया है कि खैर के अहरौला गांव निवासी वेदपाल (32) लॉ ग्रेजुएट थे। उनका मथुरा की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती की शादी कहीं और तय होने पर विवाद बढ़ा। अब सोनपाल का कहना है कि उनका भाई तो युवती की भाभी के साथ मिलकर शादी की शॉपिंग तक करा रहा था। ऐसे में परेशान करने की बातें केवल उलझाने के लिए बोली जा रही हैं। नहीं मिले एसएसपी, शुक्रवार को सौंपेंगे साक्ष्य सोनपाल गुरुवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मिलने पहुंचे थे। लेकिन एसएसपी किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसलिए वह अब शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर सभी साक्ष्य सौंपेंगे। युवती के भी दर्ज किए जाएंगे बयान ​सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि हत्या के मामले में युवती के बागपत में तैनात मुख्य आरक्षी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं शूटर की भी पहचान हो चुकी है। वह भी मथुरा क्षेत्र का ही रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि वेदपाल जेल से छूटने के बाद भी आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। इस मामले में युवती के भी बयान दर्ज किए जाएंगे और मथुरा पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *