लुधियाना| हैबोवाल इलाके में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने न्यू शक्ति नगर निवासी राज कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बैंक के ब्रांच मैनेजर के अनुसार आरोपी ने चालाकी से बैंक के साथ 20 लाख रुपए का फ्रॉड किया। जब बैंक को गड़बड़ी का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को नामजद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
बैंक में 20 लाख रुपए का फ्रॉड, मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज किया
Leave a comment