'पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की बहुमत वाली सरकार':मनोहरथाना विधायक रानीपुरिया ने किया दावा, पीएम मोदी की कार्यशैली को सराहा

Actionpunjab
1 Min Read




झालावाड़ जिले के मनोहरथाना से विधायक गोविंद रानीपुरिया ने आगामी 5 राज्यों के चुनावों को लेकर एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इन राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विधायक रानीपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसका असर आने वाले 5 राज्यों के चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए बताया कि सड़क, बिजली, चिकित्सा, रेलवे, कृषि और एयरपोर्ट जैसे सभी क्षेत्रों में तेजी से काम किया गया है। इससे देश आज मजबूत स्थिति में पहुंचा है। गोविंद रानीपुरिया ने पीएम मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतारते हैं, जिससे जनता का भरोसा लगातार बढ़ा है।
विधायक गोविंद रानीपुरिया झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार के विधायक हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *