डेराबस्सी के बरौली में स्टेडियम की जमीन को लेकर विवाद:ग्रामीणों ने अवैध कब्जों का आरोप लगाया, तहसीलदार को निशानदेही के लिए अर्जी भेजी

Actionpunjab
2 Min Read




डेराबस्सी के बरौली गांव में बन रहे खेल स्टेडियम की जमीन को लेकर ग्रामीणों और पंचायत के बीच विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम की चारदीवारी का निर्माण शुरू करने से पहले जमीन की सरकारी निशानदेही करवाई जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टेडियम के लिए निर्धारित भूमि के कुछ हिस्सों पर गांव के ही लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। लोगों का आरोप:बिना निशानदेही के निर्माण कार्य करवाया गया शुरू लोगों का कहना है कि बिना निशानदेही के निर्माण कार्य शुरू होने से सरकारी जमीन कब्जाधारियों के पास ही रह जाएगी। ग्रामीणों ने बच्चों के लिए बड़ा और बेहतर स्टेडियम बनाने हेतु पहले सही सीमांकन प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। तहसीलदार ने जल्द ही पैमाइश करवाने का दिया आश्वासन ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि जब तक जमीन की सही माप नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य को रोका जाए। वहीं, गांव के सरपंच हरविंदर सिंह ने बताया कि पंचायत ने पहले ही प्रस्ताव पारित कर बीडीपीओ के माध्यम से तहसीलदार को जमीन की निशानदेही के लिए अर्जी भेज दी है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार ने जल्द ही माप करवाने का आश्वासन दिया है। सरपंच का आरोप: ग्रामीणों को गुमराह कर रहे कुछ लोग सरपंच के अनुसार, कुछ लोग गांववासियों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि पंचायत का उद्देश्य गांव की जमीन को कब्जामुक्त कर स्टेडियम का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि लगभग चार एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनाया जा रहा है, और निचले हिस्से में हरियाली विकसित करने की भी योजना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *