12 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अरेस्ट:नाम और भेष बदलकर महाराजगंज, नेपाल में बनाए था ठिकाना

Actionpunjab
2 Min Read




काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 12 सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को छपेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ 2013 में दो लूट व एक आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था, 2014 में उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद से वह फरार था। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रावतपुर गांव के शाही मस्जिद निवासी 32 वर्षीय सद्दाम ने काकादेव थानाक्षेत्र में वर्ष 2013 में दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, वर्ष 2014 में आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद से वह फरार हो गया था। जिस पर सद्दाम पर 5 हजार इनाम घोषित किया गया थ। इसके बाद उस पर 25 हजार का इनामी घोषित किया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी नाम और भेष बदलकर सुनौली, महाराजगंज व नेपाल में अपना ठिकाना बनाए हुए थे। वह मेले में सामान बेचने का काम करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और काकादेव पुलिस लगी हुई थी। शुक्रवार को उसे छपेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *