![]()
फाजिल्का जिले में अबोहर की सिटी वन पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले एक गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में शहर में हुई लूटपाट और अन्य गुंडागर्दी की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। थाना नंबर एक के प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि एसआई रजनी बाला और अन्य पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नानक नगरी निवासी आदिल लूथरा, आकाश उर्फ टल्ली और जम्मू बस्ती निवासी अमनिंदर उर्फ शालू को पकड़ा है। दो आरोपियों पर दर्ज हैं गंभीर केस पुलिस के अनुसार, आदिल और आकाश पर पहले से ही 7-7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गुंडागर्दी, नशा तस्करी और अपहरण से संबंधित विभिन्न थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। इन युवकों को हाल ही में मुकदमा नंबर 8 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 191 (3), 190, 140 (3) के तहत आरोप दर्ज हैं। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन युवकों ने कुछ समय पहले शहर के कुछ युवकों का जबरन अपहरण कर उनसे फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर उन्हें बुरी तरह पीटा था। कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें रिमांड पर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद रिमांड के पहले दिन आदिल की निशानदेही पर अनाज मंडी के पीछे एक सुनसान इलाके से देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों से पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा होगा।
फाजिल्का पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार:पिस्तौल बरामद, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, पहले से दर्ज हैं कई केस
Leave a comment