जयपुर में आज निकलेगी गणगौर की शाही सवारी:परकोटे में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, जानें कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे

Actionpunjab
1 Min Read




जयपुर में आज और कल गणगौर की शाही सवारी निकलेगी। दोनों दिन शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से सवारी रवाना होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क तक पहुंचेगी। सवारी के दौरान पुराने शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, जिससे लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। गणगौर सवारी से पहले सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिला सदस्य गणगौर माता की पूजा करेंगी। इसके बाद त्रिपोलिया गेट पर पद्मनाभ सिंह लाव-लश्कर के साथ आरती करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *