कौशांबी में 40 ईदगाहों पर ईद की नमाज:हजारों लोगों ने अमन-चैन की दुआ के साथ अदा की नमाज

Actionpunjab
1 Min Read




कौशांबी में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। जनपद की लगभग 40 ईदगाहों और 200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआ मांगी। सुबह से ही जनपद के मंझनपुर स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में नमाजियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। नमाज के समय हजारों लोग ईदगाह परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने आपसी भाईचारे और शांति के लिए प्रार्थना की। नमाज अदा करने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए परिधानों में जामा मस्जिद के बाहर और अन्य नमाज स्थलों पर पहुंचे। नमाज के दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंझनपुर स्थित ईदगाह के बाहर सुबह से ही एएसपी कौशांबी राजेश कुमार सिंह और मंझनपुर कोतवाली प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *