मोगा में CM का घेराव करने जाते किसानों को रोका:बैठक का समय नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन, लोहगढ़ गुरुद्वारे में भारी पुलिस बल तैनात

Actionpunjab
2 Min Read




पंजाब सरकार की ओर से किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं से बैठकों का समय नहीं देने पर शनिवार को धर्मकोट में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे सवाल पूछने जा रहे सैकड़ों किसान, मजदूर और युवाओं के जत्थे को पुलिस ने गांव लोहगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में रोक लिया। ये प्रदर्शनकारी दाना मंडी धर्मकोट में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। पुलिस की घेराबंदी के कारण तनाव का माहौल प्रशासन ने उनकी आगे बढ़ने की कोशिश को विफल करते हुए पुलिस बल तैनात कर उन्हें गुरुद्वारा साहिब में ही घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी के कारण मौके पर तनाव का माहौल बन गया। किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंगों के लिए समय देकर बार-बार मुकरना किसानों के साथ धोखा है। नेताओं ने पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। प्रशासन का तर्क: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोका दूसरी ओर, प्रशासन ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था। हालांकि, किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेंगे। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और टकराव की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *