4 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में आरोपी; महाराष्ट्र से पकड़ा

Actionpunjab
3 Min Read




राजस्थान पुलिस की सीआईडी (क्राइम ब्रांच) ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए चार साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश दिलीप दहले उर्फ चाचाजी उर्फ सरदारजी को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से पकड़ा है। आरोपी पर पुलिस टीम पर फायरिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 2022 की सनसनीखेज वारदात से जुड़ा है मामला एडीजी पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय ने यह बताया कि यह मामला अप्रैल 2022 की एक बड़ी घटना से जुड़ा है। फलोदी पुलिस को बिना नंबर की पिकअप में अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। उस समय पुलिस ने दो आरोपियों को 3 पिस्टल और 14 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि महेश दहले फरार हो गया था। तपोवन रोड पर फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी आईजी पुलिस (क्राइम) हरेन्द्र कुमार महावर के सुपरविजन और सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को जोधपुर और फलोदी क्षेत्र में इनपुट जुटाने के लिए लगाया गया था। हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पहचान छुपाकर रह रहा है। सूचना के तकनीकी वेरिफिकेशन के बाद पुलिस टीम ने दोनों राज्यों में जाल बिछाया और लगातार रेकी की। अहिल्यानगर के तपोवन रोड पर संदिग्ध नजर आते ही पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने फुर्ती दिखाते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपनी पहचान महेश दिलीप दहले निवासी बड़वानी (मध्य प्रदेश) के रूप में स्वीकार कर ली। अब आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फलोदी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। —

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *