![]()
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार को जलालाबाद आ रहे हैं। इसको लेकर अनाज मंडी में बड़ा टेंट लगाते हुए हजारों कुर्सियां लगाई गई है। इस दौरान सीएम मान न सिर्फ नई सड़कों के निर्माण सहित अन्य विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखेंगे बल्कि रैली के रूप में पहुंचने वाले इलाके के लोगों को संबोधित भी करेंगे। विधायक ने वीडियो जारी कर लोगों से पहुंचने की अपील की विधायक गोल्डी कंबोज ने अपना वीडियो जारी कर इलाके के लोगों को इस रैली में पहुंचने की अपील की है ।जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि 22 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री मानअनाज मंडी में आ रहे है । इसके लिए उन्होंने इलाके के लोगों को पहुंचने की अपील की है। विधायक ने कहा कि लोगों को पता लगे कि अगर सरकार की नीयत हो तो सरकारें क्या कुछ कर सकती है । 350 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत के कार्यों का रखेंगे नींव पत्थर विधायक ने बताया कि सीएम मान अनाज मंडी में पहुंचेंगे और उनके द्वारा 300 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण और 350 किलोमीटर पुरानी सड़कों की मरम्मत के कार्यों का नींव पत्थर रखा जाएगा । इतना ही नहीं रैली के रूप में पहुंचे वाले लोगों को सीएम मान संबोधित करेंगे । विधायक कंबोज का कहना है कि हजारों की संख्या में कुर्सी लगाई गई है । हर तरह के प्रबंध किए गए है । जबकि पुलिस के मुताबिक पुलिस सुरक्षा तत्पर है । चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है । ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके ।
CM कल जलालाबाद में सड़कों का रखेंगे नींव पत्थर:अनाज मंडी में मान की रैली को लेकर सुरक्षा कड़ी, हजारों कुर्सियां लगाई गईं
Leave a comment