51 दिन में सोना रिकॉर्ड स्तर से 19.56% सस्ता हुआ:1 हफ्ते में सोना 13700 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 32700 रुपए प्रति किलो सस्ती

Actionpunjab
2 Min Read




युद्ध के चलते दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंका के मद्देनजर इस सप्ताह शुद्ध सोना 13,700 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 8.47% और चांदी 32,700 रुपए प्रति किलो यानी 12.40% सस्ती हो गई। इससे शनिवार को जयपुर में 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए घटकर दो माह के निचले स्तर 1.48 लाख रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 6,000 रुपए सस्ती होकर ढाई महीने के निचले स्तर 2.31 लाख प्रति किलो तक उतर गई। इस साल 19 जनवरी को सोना 1.48 लाख और पिछले साल 25 दिसंबर को चांदी 2.26 लाख रुपए थी। इसके बाद जनवरी में तेजी के तूफान के बीच चांदी 29 जनवरी को 4 लाख रुपए किलो और सोना 1.84 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से 51 दिन में सोना 36 हजार यानी 19.56 फीसदी और चांदी 1.69 लाख रुपए यानी 42.25% सस्ती हो चुकी है। …और गिरावट संभव “ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से दुनियाभर में महंगाई बढ़ेगी। केंद्रीय बैंक ब्याज दर को मौजूदा स्तर पर रखेंगे या बढ़ाएंगे। मुद्राओं के मुकाबले डॉलर भी मजबूत हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह सोने में छह साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट रही। गिरावट का दौर अगले सप्ताह भी जारी रह सकता है।” एक्सपर्ट: मनीष खूंटेटा, उपाध्यक्ष, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *