शास्त्री नगर काली मठिया से चार महिलाओं की चेन चोरी:श्रद्धालुओं ने आरोपी महिला को रंगेहाथ दबोचा, पीटकर पुलिस को सौंपा

Actionpunjab
1 Min Read




नवरात्र के दौरान काली मठिया मंदिर में दर्शन करने के दौरान चार महिलाओं की चेन चोरी हो गई। इस दौरान एक श्रृद्धालु ने आरोपी महिला को रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इलाकाई लोगों के अनुसार बीते दो दिन में चार महिलाओं की चेन व मंगलसूत्र चोरी हुए है। काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। विजय नगर निवासी कोमल गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह वह काली मठिया मंदिर में दर्शन करने गई थी। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उनकी चेन तोड़ ली, हालांकि उन्होंने आरोपी महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला को पीटने के बाद मंदिर में मौजूद मिशन शक्ति की टीम को सौंप कर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं शास्त्री नगर निवासी वात्सेय त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार को उनकी मां मंजू मंदिर गई थी। जहां उनकी चेन चोरी हो गई थी। उनके अलावा तीन अन्य महिलाओं की चेन चोरी हुई है। काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता कोमल गुप्ता की शिकायत पर आरोपी महिला सुनीता निवासी अजगैन उन्नाव को जेल भेजा गया है। अन्य किसी महिला ने कोई शिकायत नहीं की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *