चित्तौड़गढ़ में तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी:मौसम विभाग का अनुमान – मौसम रहेगा शुष्क, आने वाले दिन और हो सकते है गर्म

Actionpunjab
2 Min Read




चित्तौड़गढ़ में बारिश और ठंडी हवाओं के रुकने के बाद अब मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों तक लोगों को ठंडी हवा और हल्की राहत मिल रही थी, लेकिन अब वह दौर खत्म हो गया है। शनिवार को तापमान में साफ बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह से तेज धूप, ठंडी हवाओं का असर खत्म रविवार को सुबह से ही चित्तौड़गढ़ में तेज धूप खिली हुई नजर आई। आसमान पूरी तरह साफ रहा और कहीं भी बादल नहीं दिखाई दिए। ठंडी हवाओं का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी का माहौल बन गया है। सुबह के समय भी अब हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है, जो पहले नहीं होती थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज हो जाती है, जिससे बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, शनिवार को वापस निकली तेज धूप के कारण लोग सड़कों पर कम ही दिखाई दिए। मौसम रहेगा शुष्क, आगे और बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगातार ऊपर जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को पहले से ही सावधानी बरतने की जरूरत है, जैसे कि दोपहर में धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सिर को ढककर रखें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *