मोहाली के मुबारकपुर में पुलिस की कार्रवाई:चिट्टा के आदी दो युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Actionpunjab
1 Min Read




मोहाली जिले की मुबाकरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशा करने के आदी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान बस स्टैंड मुबारकपुर में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चिट्टा जैसे नशीले पदार्थों के आदी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई मुखबिर ने बताया कि ये दोनों पेट्रोल पंप के पीछे ढेहा बस्ती, मीरपुर-मुबाकरपुर क्षेत्र में नशा कर रहे थे और अधिक नशीले पदार्थ हासिल करने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अरेस्ट आरोपियों की पहचान रवि और रजत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *