![]()
अलवर में रामगढ़ DSP की कार के ड्राइवर ने शराब के नशे में कार दौड़ाई। ईटाराणा पुलिया पर गलत साइड कार चलाते हुए सामने से आ रहे एक आदमी की कार को टक्कर मार दी। इस पर पुलिस ड्राइवर के सिर में चोट में लगी। दोनों कारों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में अरावली विहार थाना पुलिस पहुंची। दोनों कारों को क्रेन के जरिए थाने ले जाया गया। मामला रविवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे का है। रामगढ़ DSP पिंटू कुमार का ड्राइवर राजेंद्र कुमार निवासी बबेली ने ठेकेदार भगवत प्रसाद सिंह निवासी सोनावा डूंगरी की कार को टक्कर मारी। पहले देखें PHOTOS ठेकेदार बाेले- पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर नशे में था ठेकेदार भगवत प्रसाद ने बताया- मैं अलवर शहर से ईटाराणा की तरफ जा रहा था। मैं सड़क पर सही साइड में था, लेकिन सामने से पुलिस की कार राॅन्ग साइड आ रही थी। मैंने खूब बचाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगी है। भगवत प्रसाद ने बताया- कार का ड्राइवर पूरी तरह नशे में था। उसे होश ही नहीं था। घटना के बाद अरावली विहार थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मी को ले जाया गया। दोनों कारों को थाने भिजवाया है। अब संभावना है कि नशे में तेज रफ्तार में कार चलाने पर ड्राइवर को सस्पेंड करने की कार्रवाई हो सकती है।
अलवर में DSP के ड्राइवर ने नशे में कार दौड़ाई:रॉन्ग साइड में सामने से आ रही कांट्रेक्टर की गाड़ी को टक्कर मारी
Leave a comment