रोहतक में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक:डीसी ने दी जानकारी; बोले- जमाखोरी करने वाले की तुरंत सूचना दें

Actionpunjab
3 Min Read




रोहतक के डीसी ने सचिन गुप्ता ने बताया है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से गैस बुकिंग में अनावश्यक जल्दबाजी न करने और सामान्य रूप से बुकिंग कराने का आग्रह किया। डीसी ने यह भी कहा कि यदि कोई अधिक दाम वसूलता है या जमाखोरी करता है, तो इसकी शिकायत प्रशासन को अवश्य की जाए। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं को केवल गैस कंपनी की आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर का उपयोग करके ही बुकिंग करने की सलाह दी। रविवार को जिले की सभी 35 गैस एजेंसियों पर 6775 एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध था, जबकि 7334 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने कलानौर गैस एजेंसी के स्टॉक को बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। डीसी ने कहा- सिलेंडरों की उपलब्धता मांग के अनुसार डीसी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता दैनिक मांग के अनुसार सुचारू रूप से बनी हुई है। प्रशासन और आपूर्ति विभाग स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। गैस वितरण व्यवस्था (सप्लाई चेन) पूरी तरह से सामान्य रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने का आग्रह किया। बोले- गैस एजेंसियां सप्लाई के लिए प्रतिबद्ध सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन और गैस एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक घर तक रसोई गैस की आपूर्ति समय पर और सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने उन उपभोक्ताओं से एलपीजी गैस सिलेंडर लेने से परहेज करने का आग्रह किया जिनके पास पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन है, ताकि डुप्लीकेसी से बचा जा सके। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी इस संदर्भ में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अधिसूचना के अनुसार, जिस व्यक्ति के पास पाइप्ड प्राकृतिक गैस कनेक्शन और घरेलू एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, वह घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रखेगा और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी या उनके वितरकों से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का रिफिल प्राप्त करेगा। ऐसे व्यक्तियों को अपने घरेलू एलपीजी कनेक्शन को तत्काल वापस करना होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *