![]()
छीपाबड़ौद| कस्बे के समीपवर्ती आखाखेड़ी स्थित मंदिर परिसर में मीणा समाज विकास सेवा समिति की बैठक मोहन मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 30 अप्रैल को आखाखेड़ी में 44वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मीणा समाज विकास सेवा समिति अध्यक्ष मोहन मीणा ने बताया कि सामूहिक सम्मेलन में वधु-पक्ष से 12501-12501 रुपए लेने निर्धारित किया गया। बैठक में समाज के कई लोग मौजूद थे।
मीणा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 30 अप्रैल को
Leave a comment