मोहाली सेक्टर-94 में जज के घर में चोरी:मोगा ड्यूटी पर गई थी जज, आकर देखा तो सामान बिखरा मिला, अज्ञात पर FIR दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




सेक्टर-94 में एक सेशन जज के घर में चोरों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर 15 दिन तक ताला बंद था, लेकिन चोरों ने आराम से घुसकर पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। जज अपने गनमैन के साथ मोगा ड्यूटी पर गई हुई थी। घर खाली था, चोरों ने फायदा उठाया शिकायतकर्ता हरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब पुलिस में तैनात हैं और सेशन जज मोगा नीलम अरोड़ा के साथ ड्यूटी पर हैं। 5 मार्च 2026 को परिवार सहित घर बंद करके मोगा चले गए थे। 20 मार्च की रात करीब 8.30 बजे जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर घुसे तो सारे कमरे अस्त-व्यस्त थे, अलमारियां खुली हुईं, सामान बिखरा पड़ा था और घर की सभी लाइटें जल रही थीं। पीछे के दरवाजे से घुसे चोर जांच में पता चला कि चोर पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुसे थे। उन्होंने पूरे घर में घूम-घूमकर तलाशी ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। धार्मिक सामान भी नहीं छोड़ा चोरों ने घर से धार्मिक सामान भी नहीं छोड़ा। रसोई से पीतल की श्रीकृष्ण मूर्ति, पीतल के बर्तन, साथ ही बाथरूम के नल और फिटिंग्स तक चोरी कर ले गए। हरिंदर सिंह ने कहा कि चोरों ने व्यवस्थित तरीके से हर कोना खंगाला और कीमती चीजें समेट लीं। पुलिस ने शुरू की छानबीन पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास के कैमरों में चोरों की गतिविधि देखकर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। यह वारदात लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं की नई कड़ी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों तक पहुंच बनाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *