![]()
मोगा के बाघा पुराना कस्बे में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी चंद नवा ने बताया कि उनके पिता गुरजंट सिंह अपनी हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी वाहेगुरु सिंह, जो मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके साथी लव सिंह ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत साइड आकर उनके पिता की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। आरोपी मौके से बाइक छोड़कर भागे टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरजंट सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद दोनों आरोपी अपना मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल गुरजंट सिंह को तत्काल मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाघा पुराना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
मोगा में दो बाइकों की आपस में टक्कर:एक व्यक्ति की मौत, दो आरोपी मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी
Leave a comment