जालंधर में बस ने मारी कार को टक्कर:एक ही परिवार के दो लोग घायल, तेज रफ्तार में थी, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Actionpunjab
2 Min Read




जालंधर के गोराया नेशनल हाईवे पर एक बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। बता दे कि इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के दो लोग घायल हो गए, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। गांव अट्टी निवासी कार मालिक हरदीप सिंह ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ जालंधर दवाई लेने जा रहे थे। गोराया के पास गांव अट्टा नहर के पीछे उनकी कार खड़ी थी, तभी लुधियाना की ओर से आ रही एक निजी बस ने उनकी खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें चोटें आईं, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। तेज रफ्तार में थी बस बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज गति में थी। उन्होंने कई बार ड्राइवर को बस धीमी करने के लिए कहा था, लेकिन सवारियां उठाने के चक्कर में बस की रफ्तार कम नहीं की गई। यात्रियों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी बस एक अन्य कार को मुश्किल से बचा पाई थी। बस ड्राइवर ने दी सफाई वहीं, बस ड्राइवर सरबजीत सिंह का कहना है कि वह लुधियाना से गोराया सर्विस लेन पर उतर रहा था। तभी एक कार गलत दिशा से यू-टर्न लेकर हाईवे पर चढ़ने लगी, जिसे उसने बचाया। इसके बाद दूसरी कार भी गलत साइड से हाईवे पर चढ़ने लगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मामले की जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंचे थाना गोराया के एएसआई सुरिंदर मोहन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और इसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *