![]()
कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में 100 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, कोलंबिया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है। घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। गौरतलब है कि फरवरी के अंत में बोलिविया में भी इसी तरह का C-130 विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस घटना में 20 से अधिक लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। हादसे की तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…
कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:100 से ज्यादा सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा
Leave a comment