![]()
हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव गैबीपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी आरती और तीन बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव प्रभुवाला किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। देर रात जब वे गैबीपुर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिता और बेटियों की मौत हादसे में मुकेश कुमार, उनकी पत्नी आरती और उनकी तीन मासूम बेटियां (उम्र करीब 6 वर्ष और 4 वर्ष व डेढ़ वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश और उनकी दोनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में मुकेश की पत्नी आरती और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका आरती का इलाज चल रहा है तथा डेढ़ वर्षीय दीक्षा की भी मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर खड़े दोनों वाहन… बरवाला व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रखवाए शव घटना के बाद मृतकों मुकेश व उसकी 2 बेटियों के शव बरवाला के सरकारी अस्पताल में रखवाए गए हैं तथा डेढ़ वर्षीय दीक्षा का शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में पिता सहित 3 बेटियों की मौत:हिसार-चंडीगढ़ NH पर पिकअप और बाइक की टक्कर, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल
Leave a comment