बाजार में बिक रहा था SG का डुप्लीकेट सामान:गुरुग्राम की टीम के साथ सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपये का माल जब्त

Actionpunjab
3 Min Read




मेरठ की सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्किट में ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट सामान की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। कई लाख का सामान जब्त किया गया है। मामले में एक निजी कंपनी के अधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने माल जब्त कर लिया है। तीन तस्वीरें देखें… पहले एक नजर डालते हैं मामले पर
गुरुग्राम की कंपनी ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को सूरजकुंड खेल मार्किट स्थित एक दुकान पर छापा मारा। कंपनी के पास सटीक सूचना थी कि यहां एसजी कंपनी का डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। पुलिस के साथ कंपनी ने दुकान खंगाली तो वहां से भारी संख्या में डुप्लीकेट बैट, पैट, बैटिंग ग्लब्ज, थाई पैड आदि बरामद हो गए। टीम के विरोध का हुआ प्रयास
ब्रांड प्रोटेक्टर्स की टीम सोमवार को एसपी सिटी आफिस पहुंची और मामले के बारे में बताया। एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को टीम तैयार कर कंपनी के अधिकारियों के साथ भेजने के निर्देश दिए। दोपहर में टीम ने सूरजकुंड पहुंचकर मोनिश स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज नाम की फर्म पर छापा मार दिया। कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने विरोध विफल कर दिया। लाखों का माल किया गया जब्त
पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो अंदर से एसजी कंपनी के बैट, बैटिंग ग्लव्ज, पैड, थाई पैड बरामद हो गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई गई। यह सामान देखते में एकदम ब्रांडेड माल की तरह था, जिसे आम व्यक्ति द्वारा पहचान पाना संभव नहीं था। देश में अलग अलग राज्यों में सप्लाई
कंपनी के निर्देशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से पुलिस फर्म की गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। यहां से मामल उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के साथ ही दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। कापी राइट एक्ट में मुकदमा सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कंपनी की तरफ से फर्म के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है। जब्त किया गया माल सील कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *