![]()
जालंधर | नगर निगम के वार्ड 25 में डीसी ऑफिस, पुलिस आयुक्त कार्यालय और एसएसपी ग्रामीण कार्यालय के बाहर कई दिनों से सीवरेज जाम रहने की शिकायत सामने आई है। नगर निगम और क्षेत्र के पार्षद की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्यालयों में आने वालों की गाड़ियां जहां खड़ी होती हैं, वहां सीवरेज ओवरफ्लो के खतरे को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पार्किंग रोक दी है। बीएमसी चौक के पास स्मार्ट सिटी कार्यालय के आसपास भी सीवरेज जाम के कारण पानी जमा है। – अमित
वार्ड 25 में सीवरेज जाम, दफ्तरों के बाहर परेशानी
Leave a comment