![]()
डीग जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 13 साइबर ठगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में कामा, सीकरी, नगर और जुरहरा पुलिस ने इन ठगों के ठिकानों पर संयुक्त रूप से दबिश दी। इस दौरान मौके से 24 मोबाइल फोन, 12 फर्जी सिम कार्ड और साइबर ठगी के माध्यम से जुटाई गई लगभग 3 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि ये ठग तकनीकी उपकरणों का उपयोग कर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे। वे मुख्य रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर लोगों को ठगते थे। इनके ठगी के दो प्रमुख तरीके थे। पहला, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर बच्चों की टॉफी या अन्य सामान बेहद कम दामों पर बेचने का विज्ञापन देकर लोगों से पैसे ऐंठना। दूसरा, सेक्सटॉर्शन के तहत वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करना और मोटी रकम वसूलना।
डीग में 13 साइबर ठग पकड़े:24 मोबाइल, फर्जी सिम और 3 लाख रुपए बरामद
Leave a comment