मोगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दुकानों में रेड:पनीर, दूध सहित 11 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल, गड़बड़ी पाए जाने पर हाेगा एक्शन

Actionpunjab
2 Min Read




स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोगा शहर में एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग मोगा और सिविल सर्जन डॉ. रमणदीप सिंगला के निर्देशों पर डॉ. संदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर योगेश गोयल और लवदीप सिंह सहित टीम ने कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इनमें पनीर, दूध, बेसन, मैदा, इस्तेमाल किया हुआ खाना पकाने का तेल, लाल मिर्च, सॉस, आइसक्रीम, लड्डू और मिल्क केक जैसी मिठाइयां शामिल थीं। कई जगह चलाया अभियान ये नमूने अमृतसर रोड, बस स्टैंड के आसपास, कच्चा दोसांझ रोड, दोसांझ रोड और फिरोजपुर रोड स्थित विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से लिए गए। सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए खरड़ स्थित विभागीय प्रयोगशाला में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी नमूने में गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा सके। इस मौके पर फूड सेफ्टी टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *