रेवाड़ी में कार- टैंपों भिड़े, बैंक मैनेजर सहित 6 घायल:मां- बेटी और बेटा भी शामिल, दिल्ली-जयपुर हाइवे के बनीपुर चौक पर हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




रेवाड़ी में मंगलवार को कार और टैंपों की टक्कर हो गई। टक्कर से टैंपों पलट गया। जिसमें दोनों ड्राइवरों सहित 6 यात्री घायल हो गए। घायलों में मां – बेटी और बेटा भी शामिल है।हादसा दिल्ली जयपुर हाइवे के बनीपुर चौक पर हुआ। हादसे में कार का अगला हिससा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अनियंत्रित होकर टकराई कार जानकारी के अनुसार बाबल में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मैनेजर देवराज कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बनीपुर चौक के अप्रोच रोड पर पड़े सीमेंट के स्लैब से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंपों से टकरा गई। कार की टककर से टैंपों पलट गया। जिससे टैंपों में सवार यात्रियों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार और टैंपों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। ऑटों में सवार थे चार यात्री जानकारी के अनुसार हादसे के समय ऑटो में ड्राइवर के अलावा चार यात्री सवार थे। जिनमें गांव शहबाजपुर गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल थे। हादसे में शहबाजपुर निवासी संतोष, बेटा अमन और बेटी काजल भी घायल हो गए। यात्रियों के साथ कार और टैंपों ड्राइवर को भी चोटें आई। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *