![]()
ईरान-इजरायल तनाव के बीच एलपीजी गैस की किल्लत के बीच आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग की दिनों में बदलाव कर दिया है, जिससे सबसे ज्यादा प्रभाव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर होगा। अब वे 45 दिन बाद ही सिलेंडर की बुकिंग करवा पाएंगे। इससे पहले वह सामान्य उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन बाद बुकिंग करवा सकते थे। फरीदकोट की गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। एक सिलेंडर वाले उपभोक्ता 25 दिन में कर सकेंगे बुकिंग इसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो का सिलेंडर अब 45 दिन बाद ही बुक करवाने की अनुमति होगी। वहीं, एक सिलेंडर वाले सामान्य घरेलू उपभोक्ता तो पहले की तरह 25 दिन बाद बुकिंग करवा सकते है पर दो सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 की जगह 35 दिन इंतजार करना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार 5 किलो सिलेंडर उज्ज्वला योजना में 16 दिन, एक सिलेंडर वाले सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 9 दिन, 10 किलो सिलेंडर 18 दिन और डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए 5 किलो 12 दिन तथा 10 किलो सिलेंडर 25 दिन बाद बुक किया जा सकेगा। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईरान इजरायल तनाव के बाद करीब 10 दिन पहले सिलेंडर बुकिंग के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद बुकिंग का नियम लागू किया था और मंगलवार को सभी घरेलू उपभोक्ताओं को तीन वर्ग में बांट कर नई गाइड लाइन जारी की है। तुरंत प्रभाव से लागू हो गए है नए नियम- गैस ऐजेंसी एसोसिएशन इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला गैस एजेंसी एसोसिएशन फरीदकोट के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए है। सभी गैस एजेंसियों की तरफ से उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी को विकट समय मे गैस का संयम से प्रयोग करने की अपील की है।
ईरान-इजरायल तनाव के बीच एलपीजी नियम बदले:5 किलो वाले सिलेंडर 16 दिन में बुक होंगे, उज्ज्वला और सामान्य उपभोक्ता दोनों प्रभावित
Leave a comment