बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और सुधीर चौधरी मिलकर फिल्म बनाएंगे:‘द टेरर रिपोर्ट’ पॉलिटिकल थ्रिलर होगी; भारत में हुए आतंकी हमले और देश का रिएक्शन दिखेगा

Actionpunjab
1 Min Read




बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और पत्रकार सुधीर चौधरी की कंपनी एस्प्रिट प्रोडक्शंस मिलकर “द टेरर रिपोर्ट” फिल्म बना रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में भारत में हुए आतंकी हमलों और उनके जवाब में देश की सख्त कार्रवाई को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे। वह कारगिल युद्ध पर बनी शेरशाह फिल्म को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई दिखेगी यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें भारत पर हुए आतंकी हमलों और उनके जवाब में देश की सख्त कार्रवाई को दिखाया जाएगा। फिल्म में जांच एजेंसियों की जांच, खुफिया ऑपरेशन और आम लोगों से जुड़ी भावनात्मक कहानियां भी देखने को मिलेंगी। इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कासबेकर और सुधीर चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। साबरमती रिपोर्ट का सीक्वल माना जा रहा “द टेरर रिपोर्ट” को 2024 में आई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का सीक्वल माना जा रहा है। यह फिल्म सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *