बीएसएनएल एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, नुकसान

Actionpunjab
1 Min Read



भास्कर न्यूज । जालंधर नागरा रोड पर स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में सोमवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक्सचेंज के भीतर धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अग्निकांड के कारण जालंधर के बड़े हिस्से में संचार सेवाएं चरमरा गई हैं। हादसे के बाद मकसूदां, लिधड़ा, विधिपुर और नुस्सी जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और टेलीफोन पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ मनीष कुमार, जेटीओ चमकौर और जेटीओ प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *